Kanwas News/सांगोद. राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री और सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए, मंत्री नागर ने ₹9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न पुलिया निर्माण कार्यों की महत्वपूर्ण स्वीकृति जारी की है।











