Tuesday, June 17, 2025

कस्बे के सीताराम मंदिर से राम भगवान निकलेंगे नगर भ्रमण पर,रहेगी धूम

कनवास. कनवास कस्बे में अरु नदी के समीप स्थित सीताराम मंदिर पर 22जनवरी को श्री राम भगवान का नगर भ्रमण होगा। अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के उपलक्ष में कस्बे के सीताराम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम नगर भ्रमण के लिए दोपहर महा आरती के बाद निकलेंगे। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा अस्थल से चमन चौराहा, सुभाष चौराहा, धुलेट चौराहा,खटीक मोहल्ला,पुराना थाना, कर्णेश्वर महादेव मंदिर व मुख्य बाजार से सीताराम मंदिर पहुंचेगी। वहीं महाप्रसादी का वितरण होगा। वहीं कस्बे में 22जनवरी को राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर कस्बे में कहीं जगहों पर धूमधाम से कार्यक्रम होंगे। जानकारी अनुसार कस्बे के मंदिरों की सजावट व 21 जनवरी को एक दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन होगा तथा 22 जनवरी को 1:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं कस्बे के सुभाष सर्किल पर 22 जनवरी को प्रातः 9 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here