कनवास क्षेत्र के भाजपा जिला परिषद प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, चुनावी सरगर्मियां तेज

Kanwas News/कनवास. पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में कनवास उपखंड क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला परिषद प्रत्याशियों ने मंगलवार को कोटा जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन फार्म दाखिल किए। भाजपा की ओर से जिला परिषद वार्ड संख्या 11 से विष्णुप्रसाद, वार्ड संख्या 12 से सोनू शर्मा तथा वार्ड संख्या 13 से कौशलकुमार सोनी ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधान जयवीर सिंह, क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र मोहन गौतम, रघुराज सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और प्रत्याशियों की सक्रियता देखने को मिली। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के साथ ही कनवास क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है। अब चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की सक्रियता के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीतियों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

 

-: विज्ञापन :-
                                   -: विज्ञापन :-
Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें