सांगोद पुलिस ने 6.60 ग्राम स्मैक के साथ 56 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

Kanwas News/सांगोद. थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत सांगोद पुलिस और जिला विशेष टीम कोटा ग्रामीण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 60 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर जब्त की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर आईपीएस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम हिंगी में डेरु माताजी मंदिर के पीछे जंगली बंबूल के पास से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मीनारायण पुत्र मांगीलाल, उम्र 56 वर्ष, निवासी कोडियों का चौक, सांगोद, जिला कोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 60 मिलीग्राम स्मैक तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को नियमानुसार जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सांगोद में प्रकरण संख्या 254/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों और नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस टीम की रही विशेष भूमिका- यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन तथा सांगोद वृत्ताधिकारी नरेंद्र जैन के अतिरिक्त सुपरविजन में थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक हरिराज सिंह, कांस्टेबल मुनेश कुमार, सोनू कुमार, दीपक और मुबारिक सहित थाना सांगोद पुलिस टीम शामिल रही। वहीं जिला विशेष टीम कोटा ग्रामीण के हेड कांस्टेबल मोरमुकुट सिंह, रविकांत, हेड कांस्टेबल रेखा यादव तथा कांस्टेबल सुरेश और मुकेश की विशेष भूमिका रही।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ