पंचायतराज चुनाव को लेकर कनवास मंडल में कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Kanwas News/कनवास. आगामी पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर कनवास मंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने तथा आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी पंचायतराज चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचें तथा आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती और कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद ने कहा कि पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगा। गांवों में कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचना होगा। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और जनता के विश्वास के दम पर कांग्रेस आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष कपिल नागर, कनवास नगर कांग्रेस अध्यक्ष रघुकुल नंदन गौतम,जिला महासचिव महावीर पारेता,जगदीश मीणा, मंडल चुनाव प्रभारी सुमित गुर्जर, मंडल प्रभारी रामावतार खटीक, पूर्व जिला परिषद सदस्य कमल खटीक,जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नागर तथा जिला सचिव देवीशंकर गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मंच संचालन नरेंद्र सोनी ने किया।

बैठक में ब्लॉक सचिव गौरी शंकर चौधरी, कामोलर मंडल अध्यक्ष देवलाल गुर्जर, ब्लॉक सचिव अब्दुल रईस सिद्दीकी,अब्दुल शकूर कुरैशी, जालिमपुरा इकाई अध्यक्ष भेरूलाल रायका, हिंगोनिया इकाई अध्यक्ष विजेंद्र मीणा, मोरुक्ला इकाई अध्यक्ष नईम मोहम्मद, बांस्यहेड़ी इकाई अध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, बाछीहेड़ा इकाई अध्यक्ष भवानीशंकर नागर, रामराज गोचर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश शर्मा, सावनभादो इकाई अध्यक्ष *पवन शर्मा सहित कनवास मंडल क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें