कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एचएमसी की मासिक बैठक आयोजित

Kanwas News/कनवास. कस्बे में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में  एचएमसी एवं भामाशाह सदस्यों की मासिक बैठक का आयोजन विद्यालय की नोडल प्रभारी रजनीगंधा पारीक की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सांगोद एसीबीओ मनीष ढूँढारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हॉस्टल वार्डन उषा वर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से दीपकँवर (दरा गांव) को एचएमसी अध्यक्ष तथा कालूलाल सामरिया को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में छात्राओं के विद्यालय आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था, हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, छात्राओं के नामांकन में वृद्धि तथा उनके ठहराव को सुनिश्चित करने सहित विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य महावीर मेरोठा, विधायक प्रतिनिधि पवन जैन, मंडल संयोजक कौशल सोनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर, मंडल प्रतिनिधि हरिमोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष लोकेश सोनी, मंडल महामंत्री धनराज योगी, राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन आबिद, सौरभ सिंह सहित अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ