कनवास में आज कांग्रेस का उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

Kanwas News/कनवास. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को कनवास उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष मिर्ज़ा शकील अहमद ने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों, छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाना है।

कांग्रेस की ओर से प्रमुख मांगों में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की मांग शामिल है, आयोजकों के अनुसार धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया जाएगा।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ