‘सुपोषित मां अभियान’, कनवास क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में वितरित किए पोषण कीट

Kanwas News/कनवास. क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व में संचालित ‘सुपोषित मां अभियान’ के तहत सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई। अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना है। अभियान के अंतर्गत मौरुकला, कनवास, जालिमपुरा, हिंगोनिया, धुलेट, बास्याहेडी, दांता, लोढ़ाहेडा और मामोर ग्राम पंचायतों में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान की गई। किट वितरण के दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं।

पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल सोनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि जन्म लेने वाला शिशु स्वस्थ हो और क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की यह जनहितैषी पहल ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों महिलाओं के लिए लाभदायक साबित हो रही है।

कार्यक्रम में दुर्गालाल गुर्जर (पूर्व सरपंच), गोपाल गुर्जर (सरपंच प्रतिनिधि), बाबूलाल खटाना, धनराज योगी (मंडल प्रतिनिधि), अर्जुन आबिद, हरीश चौधरी और लक्ष्मीनाथ नागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ