कनवास थाने में होगी जनसुनवाई,कोटा ग्रामीण एसपी सुनेंगे आमजन की समस्याएं

Kanwas News/कनवास. आमजन की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर स्वयं उपस्थित रहकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 25 जून 2026 को शाम 4 बजे पुलिस थाना कनवास में किया जाएगा। थाना कनवास क्षेत्र के परिवादी और आमजन अपनी शिकायतें, परिवाद तथा अन्य समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकेंगे।

कोटा ग्रामीण पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाना तथा शिकायतों का प्रभावी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं खुलकर रखें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

कोटा ग्रामीण पुलिस का ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर” को साकार करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ