सांगोद थाने में एसपी की जनसुनवाई, मौके पर ही हुआ कई मामलों का निपटारा

Kanwas News/सांगोद. कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर शुक्रवार को सांगोद थाने पहुंचे, जहाँ उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि थाने में आने वाले हर परिवादी के साथ पुलिस का व्यवहार शिष्ट और मर्यादित होना चाहिए।उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से सुनें और पूरी ईमानदारी के साथ उनका निस्तारण करें। थाने के रिकॉर्ड, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया।

विशेष जनसुनवाई: मौके पर हुआ शिकायतों का निपटारा- कोटा ग्रामीण पुलिस की विशेष पहल के तहत सांगोद सर्किल में शुक्रवार प्रातः 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 90 से 100 ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 20 से 25 लिखित परिवेदनाएं प्राप्त हुईं। एसपी सुजीत शंकर ने कई मामलों में मौके पर ही सुनवाई करते हुए तत्काल राहत प्रदान की, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

आमजन के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर- संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनता को पुलिस से सीधे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पुलिस त्वरित न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए उन्होंने विशेष नंबर साझा किए: एसपी हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर: 8764520202

(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें