Kanwas News/कनवास. वसुधा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को उत्साह और गौरव का माहौल रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने विद्यालय का मान बढ़ाया है।
सम्मानित होने वाले मुख्य विद्यार्थी- हैप्पी चौधरी 91%,खुशी कुमारी शर्मा 91%,विशाल मेघवाल 90%,कशिश चौधरी 89%,सोनिया चौधरी 87%,उन्नति कंवर हाडा 87%,लक्ष्मी नागर 86%,परीक्षित जंगम 85%
इसके साथ ही आठवीं और पांचवीं बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में ‘A’ ग्रेड प्राप्त करने वाले रुद्रांश शर्मा, भव्या नागर, राधिका राठौर, प्रियांशु नागर, निकिता नाथिया, नव्या चौधरी, भूमिका मेहर, हिमांशु सुमन, मेघांशी शर्मा और चेतन वैष्णव सहित 31 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि फौजी प्रदीप शर्मा एवं संस्था निदेशक रघुकुल नंदन गौतम ने सभी मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रघुकुल नंदन गौतम- “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है। बिना विचलित हुए निरंतर सार्थक अध्ययन ही जीवन में बड़ी उपलब्धियों का आधार है।”
(न्यूज़- रवि राठौर)










