आधार क्लासेज सांगोद ने कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में रचा इतिहास, विद्यार्थियों का किया सम्मान

Kanwas News/सांगोद. क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आधार क्लासेज सांगोद ने एक बार फिर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

संस्थान की छात्रा अस्मिता गोचर ने 97.83% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया- तनिषा कंवर – 94.83%,अविका नागर – 94.33%,सविता नागर – 91.33%,प्रतिज्ञा नागर – 88.67%,प्रिंस वर्मा – 88.84% ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर संस्थान परिवार द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। संस्थान निदेशक सी.पी. नागर (चतरपुरा) ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और अनुशासन है। उन्होंने बताया कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विषय की गहन तैयारी करवाई जाती है, साथ ही नियमित टेस्ट सीरीज़, समय-समय पर मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक शिक्षा, आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। संस्थान प्रबंधन ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। आधार क्लासेज सांगोद भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा।

(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें