Kanwas News/कनवास. क्षेत्र के भाजपा मंडल में ‘सुपोषित माँ अभियान’ के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को मासिक पोषण किट वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मोरुकलां ग्राम पंचायत भवन से हुई, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात कनवास स्थित अटल सेवा केंद्र पर कनवास, हींगोनियां और जालिमपुरा की लाभार्थी महिलाओं को पोषण किट वितरित किए गए। इसके बाद बास्याहेड़ी ग्राम पंचायत भवन और धुलेट के सामुदायिक भवन में दांता, धुलेट, लोढ़ाहेड़ा और मामोर पंचायतों की महिलाओं को भी किट प्रदान किए गए।
इन पोषण किटों में विशेष रूप से संतुलित आहार सामग्री शामिल की गई, जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल सोनी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का यह विजन क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को किट में दी गई सामग्री के उपयोग और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर महामंत्री धनराज योगी, संजय नाथिया व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग प्रशासन: विभिन्न पंचायतों में हुआ किट वितरणस्थानीय सरपंच, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)










