भाजपा कनवास मंडल का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न

Kanwas News/कनवास. भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भाजपा कनवास मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर लक्ष्मीनाथ गौशाला, बाछीहेड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक मंडल में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और योजनाओं से सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा चुनाव संयोजक नरेंद्र मोहन गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, वहीं द्वितीय सत्र में कोटा देहात जिला महामंत्री विशाल शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों एवं रीति-नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने तथा संगठन विस्तार के विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला आईटी संयोजक जग्गू राम रेगर, मंडल प्रतिनिधि हरिमोहन शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक विजय सहित भाजपा कनवास मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें