Kanwas News/सांगोद. क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कोटा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने शनिवार को जोलपा रोड स्थित भीम सिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान के शीघ्र विकास का भरोसा दिलाया। शर्मा ने बताया कि इस खेल मैदान के विकास के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से आरएसआरडीसी (RSRDC) द्वारा 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 से 3 माह में यह खेल मैदान पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
स्टेडियम के विकसित होने के बाद यहां जिला स्तरीय क्रिकेट सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। निरीक्षण के दौरान भाजपा के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने स्टेडियम के विकास कार्य को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सौगात बताया।
मनोज शर्मा, अध्यक्ष– सांगोद में बन रहा यह आधुनिक खेल मैदान निश्चित ही क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और खेल संस्कृति को मजबूती देगा।
(न्यूज- रवि राठौर/कनवास











