सांगोद में ईद की तैयारियों को लेकर बैठक, जिम्मेदारों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Kanwas News/सांगोद. नगर में आगामी ईद पर्व की तैयारियों को लेकर ईदगाह मैदान स्थित सामुदायिक भवन में वक्फ कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वक्फ कमेटी सदर मिर्जा मुस्ताक अहमद ने की। वक्फ कमेटी के कोषाध्यक्ष अब्दुल जब्बार सिंगीवाले ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ईद के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ईदगाह की साफ-सफाई, सजावट और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि ईद के मौके पर ईदगाह में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

इस अवसर पर जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद सहित सलीम अंसारी, फ़ख़रुद्दीन मंसूरी, फिरोज पठान, शौकत अंसारी, महमूद बेग, आबिद खान, कदीर पठान, मोहम्मद असरार, रफीक ठेकेदार, फिरोज खान, इरफान खान, मोहम्मद शाकिर, शब्बीर बेग, उरफान अंसारी, मोहम्मद शाहिद, फ़रियाद, जलाल मोहम्मद और शकील समेत बड़ी संख्या में समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी ने मिलकर ईद के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें