देवली मांझी में 15 मार्च को लगेगा बड़ा मेडिकल कैंप, कोटा के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे मुफ्त सेवाएं

Kanwas News/देवली मांझी. क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर श्रीजी हॉस्पिटल एवं कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय देवीशंकर उपाध्याय की पुण्य स्मृति में लगाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह शिविर रविवार, 15 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉ. सत्यकांत उपाध्याय के लक्ष्मी हेल्थ होम, बस स्टैंड देवली मांझी में आयोजित होगा। शिविर में कोटा के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे। शिविर में वरिष्ठ शिशु एवं किशोर रोग विशेषज्ञ डॉ. नीता जिंदल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रचित सक्सेना, ऑर्थोपेडिक एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. दुर्गाशंकर ढिल्लन, डायबिटीज, थायराइड एवं हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. पार्थ जेठवानी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आयुष गुप्ता, वरिष्ठ सर्जन डॉ. शैलेन्द्र सिंह तंवर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गालव तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति नागर अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ कई महत्वपूर्ण जांचें भी की जाएंगी। इनमें ब्लड शुगर, HbA1c, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, ईसीजी तथा अस्थि घनत्व (BMD) जांच शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि शिविर का लाभ उठाने के लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7251812448 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें