कनवास रामनवमी मेला: रिंकू पंडित बने मेला समिति के नए अध्यक्ष, ग्रामीणों ने जताई खुशी

Kanwas News/कनवास. कस्बे में आयोजित होने वाले पारंपरिक रामनवमी मेले के लिए इस वर्ष रिंकू पंडित को मेला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मेला वर्षों से कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होता आ रहा है और क्षेत्र की आस्था, संस्कृति व भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मेला समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने रिंकू पंडित का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण भाग लेते हैं।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि रिंकू पंडित के नेतृत्व में इस वर्ष मेले का आयोजन और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से किया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और विभिन्न धार्मिक आयोजन भी आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तैयारियां जल्द शुरू होने की संभावना है।

(न्यूज- रवि राठौर)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें