सांगोद में घुघरी रस्म के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक न्हाण लोकोत्सव,कल निकलेगी बारह भाले की सवारी

Kanwas News/सांगोद. नगर में बुधवार को घुघरी की पारंपरिक रस्म के साथ पांच दिवसीय ऐतिहासिक न्हाण लोकोत्सव का भव्य आगाज़ हुआ। दोनों न्हाण अखाड़ा पक्षों की ओर से घुधरी का जलसा जोश और उमंग के साथ निकाला गया। जुलूस रात्रि 9 बजे ब्रह्माणी माता मंदिर से शुरू हुआ। आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। जुलूस में शामिल युवाओं ने नारेबाजी करते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। हालांकि, कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीड़ और जोश के कारण हंगामे जैसी स्थिति भी बनी, जिसे प्रशासन ने संभाल लिया। इसके बाद न्हाण अखाड़ा चौबे पाड़ा पक्ष की ओर से भी परंपरागत मार्ग से घुघरी का जुलूस निकाला गया। घुघरी की रस्म को न्हाण उत्सव की पहली सीढ़ी माना जाता है। इसके साथ ही पांच दिन तक चलने वाले इस लोक उत्सव की विधिवत शुरुआत हो गई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उमड़े। शोभायात्रा में स्वांग कलाकारों की प्रस्तुतियों ने आकर्षण बढ़ाया और माहौल को उत्सवी बना दिया।

निकलेगी बारह भाले की सवारी- 5 मार्च को न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा की ओर से बारह भाले की सवारी निकाली जाएगी, जिसे पांच दिवसीय कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। शाम 4 बजे लुहारों के चौक से सवारी परंपरागत मार्गों से होकर गुजरेगी। न्हाण लोकोत्सव सांगोद की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष क्षेत्रभर से श्रद्धालु और दर्शक भाग लेते हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

(न्यूज- बीएम र

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें