बपावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो डोडा चूरा जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार

Kanwas News/मोईकलां. क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बपावर थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 32 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार को भी जप्त किया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों मनीष, अशोक और आशु को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बारां जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई सजीत शंकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोटा, के निर्देशन में की गई। वहीं बपावर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस मदन ढाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कोटा ग्रामीण पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

(न्यूज- बंटी जोशी)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें