जमीनी विवाद: घटाल गांव में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, पड़ोसी ने चलाई 4 राउंड गोलियां

Kanwas News/सांगोद. जमीन के एक टुकड़े के लिए दो पड़ोसियों के बीच की रंजिश अब जान लेने पर उतारू हो गई है। सांगोद के घटाल गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरेआम ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की गई। मामला सांगोद थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महावीर की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पड़ोसी भागीरथ और उसके बेटे अरिहंत ने दिनदहाड़े हमला बोल दिया। चश्मदीदों की मानें तो आरोपी अरिहंत ने पहले गालियां दीं, धमकाया और फिर अपनी पिस्टल निकालकर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं। खौफ का आलम ये था कि फायरिंग के दौरान घर की महिलाएं भी वहीं मौजूद थीं

गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, वरना आज इस गांव में मातम पसरा होता। पीड़ित के परिजन हरिप्रसाद मीणा का आरोप है कि ये रंजिश पुरानी है। 9 महीने पहले भी आरोपी के भाई विकास ने उनके पिता पर गोलियां चलाई थीं। घटना की सूचना मिलते ही सांगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

SHO अनिल गौतम के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस की टीमें उसे दबोचने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें