Wednesday, October 15, 2025

कनवास व देवली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, तिरंगा रैली को लेकर चर्चा

Kanwas News/कनवास. भारतीय जनता पार्टी कनवास व देवली मंडल की संयुक्त बैठक क्षेत्र के दूधिया खेड़ी माताजी मंदिर पर आयोजित हुई। जिसमें आगामी 13अगस्त को तिरंगा रैली को लेकर चर्चा की गई, भाजपा नेता कौशल सोनी ने बताया की हर बूथ से 10 मोटरसाइकिल लेकर कार्यकर्ता तिरंगा रैली में पहुंचेंगे,  तिरंगा रैली की शुभारंभ कुराड चौराहा से शुरू होकर देवली व बालूहेड़ा, आजादपुर होते हुए कनवास पहुंचेगी। वहीं कनवास आरसीबी के हनुमान मंदिर से शुरू होकर चमन चौराहा, सुभाष सर्किल होते हुए में धुलेट चौराहे से बस स्टैंड पहुंचकर चमन चौराहे पर एक विशाल आम सभा के रूप में समापन होगा। इस कार्यक्रम तिरंगा रैली के प्रभारी धनराज मीणा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष,सांगोद विधानसभा के चुनाव संयोजक नरेंद्र मोहन गौतम,देवली मंडल के मंडल अध्यक्ष विष्णु मालव, पूर्व प्रधान नंदकिशोर मालव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक विजय, पूर्व सरपंच हरिमोहन शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनराज योगी,  किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवतार बंजारा, बाबूलाल खटाना, रमेश रघुवंशी, गोपाल गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि गोविंद खटाना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, रिंकू पंडित, सत्यवान नागर, दिनेश चौधरी, ईश्वर सेन, भारत बागड़ा, राजमल बंजारा,  हेमंत चौधरी, सौरभ सिंह, रमेश गुर्जर, मनोज, उप सरपंच अंकित राठौर देवली, बाबूलाल नागर, राजाराम रबारी, बिहारी सिंह माधोपुर, राकेश नागर, हरीश चौधरी सालोनिया, ओम सुमन कनवास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here